Tuesday, November 2, 2010

सड़कें ख़ाली करो कि ओबामा आते हैं!

क्यारियां सजाई जा रही हैं, पार्क हरे किए जा रहे हैं 
गलियाँ बुहारी जा रही हैं दिन में चार बार... 
और हमसे कहा गया- सड़कें ख़ाली करो कि ओबामा आते हैं!
कहा गया कि शोर मत करना उस दरमियां
जब वे हों दिल्ली में...
हमसे कहा गया कि दो दिन के लिए तो घर से बहार भी मत निकलना
हो सके तो रोक लेना टट्टी-पिसाप भी
बगल वाले मंदिर में न बजाए कोई घंटियाँ
मस्जिद में अजान भी न पढ़े कोई...
रिक्शा और ताँगे वालों को तो ख़ास हिदायत है-
न निकलना दिन में धंधा करने- त्यौहार के मौसम में भी
हो सके तो चले जाओ दो-चार के लिए दिन दिल्ली छोड़ के कहीं और
कहा गया हम सब से कि सभ्य रहना दो- चार दिन के लिए
क्योंकि आ रहा है दुनिया का सबसे सभ्य आदमी
यानी अमेरिका का राष्ट्रपति बराक ओबामा!

No comments:

Post a Comment